जयपुर
आईपीएस अरुण बोथरा के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर हुई घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। टि्वटर पर यूजर्स इस घटना पर खूब मीम्स शेयर कर रहे हैं। असल में बीते दिनों जयपुर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ ने आईपीएस अफसर अरुण बोथरा से बैग खोलने के लिए कहा। उनके बैग में से कई किलो हरी मटर दिखी जिसे देखकर सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए।
इस रेट से खरीदा था
आईपीएस अरुण बोथरा उड़ीसा में बतौर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर तैनात हैं। उन्होंने ट्विटर एक पोस्ट शेयर की है। फोटो में उनका सूटकेस खुला हुआ है। उसमें ढेर सारी हरी मटर भरी हुई है। अरुण बोथरा ने लिखा है कि जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने जांच के लिए उनसे बैग खोलने को कहा। इसके बाद उनके बैग से निकली हरी मटर देख वह लोग भी हैरान रह गए। अरुण बोथरा ने बताया कि यह उन्होंने यह मटर 40 रुपए प्रतिकिग्रा के रेट से खरीदी थी।