नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में अपने-अपने पहले मैच में खेलने उतरेंगी। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। ऐसे में ये मैच दिलचस्प होगा, क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीम क्रिकेट की सबसे प्रतिद्वंदी टीमें हैं। बात चाहे पुरुष क्रिकेट की हो या महिला क्रिकेट की, भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच में माहौल हमेशा हाई वोल्टेज ही होता है। ऐसे में इस मैच को अगर आप भी लाइव देखना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, जिसमें आप जानेंगे कि आप भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप मैच को कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।
कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का लीग मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का लीग मैच रविवार 6 मार्च को खेला जाएगा।