नई दिल्ली
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 506 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान मजबूत स्थिति में दिख रही है। बुधवार को मैच का पांचवां और अंतिम दिन है। अंतिम सेशन में पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 300 से ज्यादा का स्कोर बना लिया है। कप्तान बाबर आजम अपने दोहरे शतक के करीब पहुंच गए हैं। बाबर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के नाम के दम कर रखा है और कंगारुओं को यह रास नहीं आ रहा है। मैच के अंतिम दिन बाबर और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन के बीच कुछ गहमा गहमी देखने को मिली।