सूरांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरांवाली में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता का कल सोमवार को होगा आगाज। टूर्नामेंट को लेकर युवाओं सहित सभी ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह, बेसब्री से कर रहे है इंतजार। मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार सुबह 9 बजे विधिवत रूप से खेलों का महाकुंभ होगा शुरू आयोजन को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल। उदघाटन समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच सहित गणमान्य नागरिक करेंगे शिरकत। प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश की पूरी टीम जुटी हुई है व्यवस्था बनाने में आयोजन स्थल गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान किया गया है तैयार, युवाओं सहित पंचायत का हर नागरिक कर रहा है सहयोग, ओलम्पिक खेल सरकार की अच्छी शुरुआत हर तरफ हो रही है सराहना ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर आज दिनाँक 28 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री बंशी लाल जी सिहाग ने आज खेल मैदान तथा अन्य व्यवस्था को जांचा परखा।