Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कक्षा दसवीं में अव्वल रहे विद्यार्थी सम्मानित

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के लिटल हार्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई। कार्यक्रम के दौरान 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर टाउन क्षेत्र में टॉप स्थान पर रहने वाली विद्यालय की छात्रा भूमि दादरी सहित अव्वल रहे अन्य छात्र-छात्राओं का विद्यालय स्टाफ की ओर से माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले वे बच्चे जिन्होंने दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, उन्हें 51 सौ रुपए, 80 प्रतिशत से अधिक अंक वालों को 31 सौ रुपए और 70 प्रतिशत से अधिक अंकों वाले छात्र-छात्राओं को 21 सौ रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। स्कूल डायरेक्टर विकास गोयल ने बताया कि कक्षा दसवीं में विद्यालय के छात्र हिमांशु ने 93.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हिना ने 90.83 प्रतिशत, कनिष्का ने 90.83 प्रतिशत, गायत्री ने 90.67 प्रतिशत, रोशनी ने 90 प्रतिशत, हरमन ने 87.17 प्रतिशत, ऋतिक ने 83.83 प्रतिशत, दीपक ने 83 प्रतिशत, खुशी ने 81 प्रतिशत, वीरेन ने 82 प्रतिशत, भावेश ने 81 प्रतिशत, उदिता ने 80 प्रतिशत व नितिन ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष 10वीं परीक्षा में विद्यालय के 31 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। उन्होंने बताया कि लिटल हार्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लगातार 12 सालों से कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देता रहा है। इस वर्ष कक्षा दसवीं में विद्यालय के 7 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक जबकि 8 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपने साथ स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया के इस वर्ष कक्षा 12वीं का विज्ञान और कला वर्ग का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के कक्षा 12 के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए। उन्होंने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्था प्रधान दया गोयल, शिक्षिका अंकिता, गीता, महेश शर्मा, टीनू, हेमंत, श्वेता, सौरभ, रूबिन, ज्योति, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।