Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कक्ष को लेकर विवाद:मेयर से बाेली आरओ मीणा-आप सोच रही हो गुंडागर्दी करोगी, मैं 100 गुंडे बुला सकती हूं

बीकानेर. डेढ़ महीने पहले मेयर सुशीला कंवर राजपुराेहित ने राजस्व अधिकारी व निगम सचिव हंसा मीणा की गैर माैजूदगी में जिस कमरे का ताला ताेड़ा था उसमें बैठने के लिए गुरुवार काे मेयर और आर ओ के बीच जाेरदार बहस हुई। आर ओ ने मेयर से कहा कि आप साेच रही हाे गुंडागर्दी कराेगी, मैं 100 गुंडे बुला सकती हूं।

दाेनाें के बीच बातचीत का एक ऑडियाे वायरल हु आ। जिसमें कई शब्द मेयर की गरिमा के खिलाफ बाेले गए। खबर मिलते ही भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद मेयर के समर्थन में विराेध करने पहुंचे। दाेपहर तक आर ओ के सारे अधिकार छीन लिए गए।

भाजपा पार्षद प्रतिनिधि श्यामसिंह हाडला, कांग्रेस पार्षद शिवशंकर बिस्सा, मनाेनीत कांग्रेस पार्षद एजाज पठान, निर्दलीय पार्षद मनाेज बिश्नाेई समेत दर्जनाें पार्षदाें ने प्रदर्शन किया। पार्षद बिश्नोई ने कहा कि मीणा को निलंबित और नाैकरी से निकाला जाए। मामला प्रशासन तक पहुंचा। इस बीच मेयर और आर ओ के बीच बातचीत का ऑडियाे भी प्रशासनिक अधिकारियाें तक पहुंच गया। कलेक्टर ने तत्काल निगम आयुक्त अरुण शर्मा काे हंसा मीणा के सभी कार्यभार वापस लेने के लिए कहा। कुछ ही देर में आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए मीणा के सभी अधिकार उपायुक्त द्वितीय राजेन्द्र कुमार काे साैंपने के कर दिए। तब मामला शांत हु आ।