Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

कटरीना कैफ ने फाइनली विकी कौशल के साथ अपने वकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें देखकर फैन्स खुश हो रहे हैं। विकी कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद से अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी थे। अब फाइनली साथ में बढ़िया वक्त बिताने के लिए टाइम निकाला है। दोनों ने जगह का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कुछ फैन्स कयास लगा रहे हैं कि वे मालदीव में हैं। कटरीना ने तीन फोटोज शेयर की हैं। इनमें समुद्र, बीच, सनसेट, हट और खूबसूरत हरियाली दिख रही है। शादी के तुरंत बाद भी कटरीना ने फोटोज शेयर की थीं लेकिन इनमें साथ में विकी नहीं थे।

कटरीना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें


विकी कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी वकेशन के फोटोज फैन्स के साथ शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में कटरीना विकी के साथ यॉट पर दिख रही हैं। उन्होंने विकी के कंधों पर अपने हाथ रखे हैं। इसके बाद कटरीना की एक सिंगल फोटो है। एक और फोटो में सीनिक ब्यूटी दिख रही है।