नई दिल्ली
मोटरसाइकिल खरीदते समय लोग जिन सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं पर ध्यान देते हैं, वे हैं इसकी माइलेज, कीमत और इसका इंजन। लेकिन अक्सर लोग बाइक के सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं जो आमतौर पर एक्सीडेंट की स्थिति में भारी नुकसान का कारण बनता है। बाइक में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग) एक ऐसा फीचर होता है जिसकी वजह से अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक स्लिप नहीं होती और असरदार ब्रेकिंग मिलती है। इससे दुर्घटना का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है और चालक को गंभीर चोटें नहीं आती। अगर आप भी एक सेफ बाइक खरीदना चाहते हैं तो यहां जानिए देश की टॉप 3 सबसे सस्ती एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वाली बाइक्स, जो कम कीमत में स्टाइल के साथ-साथ शानदार माइलेज देती हैं।