Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत:ट्यूबवेल पर स्विच चालू करते समय हुआ हादसा, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

नोखा

नोखा में गुरुवार रात को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक बेरासर निवासी जोगाराम मेघवाल (35) ने भामटसर में ट्यूबवेल काश्त पर ले रखा है जहां पर कल शाम को वह ट्यूबवेल पर स्विच चालू कर रहा था कि अचानक से मृतक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे जोगाराम घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे बागड़ी रैफरल अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नोखा थाने के एएसआई राजूराम मौके पर पहुंचे व मृतक के शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

ए​​​​​​​एसआई राजूराम ने बताया कि परिजनों के आने के पश्चात उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।