मुंबई
रियलिटी शो ‘लॉकअप’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। शो को कंगना रनौत होस्ट करेंगी। इसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसमें बताया गया कि शो में विवादों से घिरे रहने वाले कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं और उन्हें एक जेल में वक्त बिताना होगा। आगे शो का फॉर्मेट क्या होगा यह तो स्ट्रीमिंग के बाद ही पता चलेगा। ‘लॉकअप’ में हिस्सा लेने वाले 4 कंटेस्टेंट के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। एक्ट्रेस निशा रावल, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, मॉडल पूनम पांडे और पहलवान बबीता फोगाट के नामों का खुलासा किया गया है। अब पांचवें कंटेस्टेंट का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा भी ‘लॉकअप’ में नजर आने वाले हैं।
लाइमलाइट चुराने का आरोप
शो की निर्माता एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘करणवीर बोहरा को है कबूल, हमारी क्वीन का हर एक रूल।‘ वीडियो में करणवीर जेल अपने फैन्स की ओर देखकर हाथ हिलाते हैं। अगले शॉट में वह जेल में होते हैं और उनके हाथ में एक टेम्पलेट होता है जिस पर उनका नाम लिखा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लाइमलाइट चुराई है।