Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करण जौहर ने खोला प्राइवेट राज, प्लेन में सेक्स की कोशिश में हो गया था कांड

मुंबई

कॉफी विद करण सिलेब गेस्ट ही नहीं, होस्ट करण जौहर भी शॉकिंग खुलासे करते हैं। इस बार के एपिसोड में करण जौहर ने बताया कि कैसे प्लेन में ‘सेक्स’ करने की कोशिश करते वक्त वह पकड़े जाने से बच गए थे। उन्होंने अपने चैट शो में टाइगर श्रॉफ से यह सवाल पूछा था। उनका जवाब सुनकर करण को अपना कांड याद आ गया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके लिए यह अजीब सिचुएशन बन गई थी।

बोले- लू पड़ गया था छोटा

करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड के दौरान टाइगर श्रॉफ से पूछा कि सबसे अजीब जगह जहां उन्होंने रिलेशन बनाया हो। टाइगर ने जवाब दिया, मुझे नहीं लगता कि ये अजीब है लेकिन हवा की ऊचाइंयों में ऐसा करना काफी अडवेंचरस होता है। इस पर करण बोले, ओह ‘माइल हाई क्लब’ (एयरक्राफ्ट पर सेक्स करने वाला ग्रुप)। तुम भी मेंबर हो। पता नहीं लोग कैसे कर लेते हैं। मैं शो के बाद इस पर चैट करूंगा। मैंने जबरदस्त कोशिश की थी लेकिन मैं भारी-भरकम हूं और लू इतना बड़ा नहीं था। मेरी किस्मत ऐसी थी कि मैं लगभग पकड़ा ही गया तो यह बहुत अजीब सिचुएशन बन गई थी।