मुंबई
करण जौहर उन सेलेब्स में से हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उनकी फिल्मों और चैट शो को लेकर ट्रोलर्स उन पर भद्दी टिप्पणियां करते हैं। इन सबके बीच अब करण जौहर ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ये तो सभी को पता ही है कि कमाल आर खान (केआरके) अक्सर करण जौहर पर निशाना साधते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने डायरेक्टर पर तंज कसा है। केआरके लिखा कि भले ही करण ने ट्विटर छोड़ दिया है लेकिन उन्हें पता है कि अगली फिल्म से पहले वो फिर से आ जाएंगे।
करण की फिल्मों को बता चुके डिजास्टर
केआरके अपने यूट्यूब वीडियो में करण जौहर की फिल्मों की धज्जियां उड़ाते देखे गए हैं। उनके प्रोडक्शन की हालिया रिलीज फिल्म ‘लाइगर’ हो या ‘ब्रह्मास्त्र’ केआरके ने इन फिल्मों को डिजास्टर बताया। अब जब करण जौहर ने ट्विटर छोड़ दिया तो केआरके ने कहा कि लोग करण जौहर को गालियां देते हैं लेकिन वो इसका सपोर्ट करते। उन्हें मजबूरी में ट्विटर छोड़ना पड़ा।
करण को टैग कर लिखा
केआरके ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ‘डियर करण, तुमने पहले अपना फोन नंबर बदला और अब ट्विटर भी छोड़ दिया। तो भविष्य में मैं तुम्हारी फिल्मों की असली रिपोर्ट कैसे दे पाऊंगा। ये ठीक नहीं है ब्रो।‘