Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करिश्मा तन्ना की तरह आप भी कैरी कर सकते हैं शरारा सूट, मिलेगा अलग लुक

नई दिल्ली

अपनी शादी में हर कोई खूबसूरत और खास दिखने की ख्वाहिश रखता है। शादी के मेन फंक्शन के लिए तो ड्रेस डिसायड करना आसान होता है लेकिन शादी में कई छोटे फंक्शन होते हैं जिनमें खूबसूरत और अलग दिखने के लिए कई तरह के जतन करने पड़ते हैं। इन फंक्शनों में अक्सर दुल्हने अपनी आउटफिट डिसाइज करने में कंफ्यूज होती हैं। अगर आप भी अपनी शादी फंक्शन के लिए कोई ऐसी ड्रेस की तलाश में हैं जो कम हैवी हो और खूबसूरत भी हो तो आप करश्मा तन्ना के हल्दी आउटफिट से टिप्स ले सकती हैं। आप इस ड्रेस को किसी भी शादी पार्टी में कैरी करके कमाल दिख सकती हैं। तो चलिए देखते हैं करिश्मा की इस ड्रेस के बारे में-

कैसा है लुक 

करिश्मा ने अपने हल्दी लुक में सफेद रंग के शरारा आउटफिट को चुना। इसमें उन्होंने स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ते के साथ सेल्फ प्रिंट का शरारा पहना है। सूट के साथ सफेद रंग की चुन्नी भी है जिसमें गोल्डन रंग की किरन लगी हुई है। इस ड्रेस को डिजाइनर जोड़ी सुकृति और आकृति ने डियाइन किया है। शरारा में सफेद रंग की लटकन भी लगी हुई है।