नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बर्थडे पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर आ गई हैं और इन तस्वीरों में अमृता अपनी पूरी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय करती दिखाई पड़ रही हैं। तस्वीरों में अमृता अरोड़ा के साथ उनकी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा और उनकी बेस्ट फ्रेंड्स करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और मल्लिका भट्ट नजर आ रही हैं। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं।