Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और सचिन पायलट : दोनों गुर्जर नेताओं के खट्टे- मीठे रहे रिश्ते, जब पायलट बोले- मुझे हराने के लिए एक हो गए दोनों किरोड़ी 

राजस्थान की सियासत में गुर्जर समाज के दो बड़े नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के रिश्ते खट्टे-मीठे रहे हैं, लेकिन रिश्तों में कभी तल्खी नहीं आई। वैचारिक दृष्टि से दोनों नेताओं के बीच मतभेद जरूर रहे लेकिन मनभेद कभी नहीं हुए। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान सचिन पायलट ने न केवल दूरी बनाई बल्कि बयान देने से भी परहेज कर लिया। यही बात कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अखरती रही। कुछ अवसरों को छोड़ दिया जाए तो दोनों नेता एक जाजम पर कभी नहीं बैठे।

दोनों नेता एक-दूसरे का करते थे बेहद सम्मान 

कर्नल किरोड़ी बैंसला भाजपा के नेता थे जबकि सचिन पायलट कांग्रेस के। वैचारिक मतभेद से इतर दोनों नेता एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते थे। बैंसला जब अस्पताल में भर्ती थे सचिन पायलट मिलने के अस्पताल गए थे। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का आज राजधानी जयपुर में निधन हो गया।