Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कर्नाटक ज्वेलरी एसोसिएशन व आर्ट ऑफ ज्वेलरी द्वारा राजीव अरोड़ा सम्मानित

श्रीगंगानगर। बैंगलुरू में आयोजित साउथ ज्वेलरी शो में इंडीयन बुलियन जूलरी एसोसियेशन राजस्थान के सलाहकार मंडल के अध्यक्ष व राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा को उनकी सेवाओं के लिए कर्नाटक ज्वेलरी एसोसिएशन व आर्ट ऑफ ज्वेलरी द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग हर कन्नड़ परिवार के पास सोने के पारंपरिक आभूषण मौजूद हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि इस राज्य के लोग अभी भी अपनी संस्कृति और इतिहास से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं।कर्नाटक के संस्कृति में सोने के आभूषणों के की जड़े बहुत गहरी हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में इसे पहनने से लेकर खास मौकों पर उपहार में देने तक, सोने के आभूषण इस राज्य के लोगों के जीवन का एक बेमिसाल हिस्सा हैं।