बेंगलुरु
कर्नाटक के मेंगलुरु में मछली प्रोसेसिंग यूनिट में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में मारे गए पांचों श्रमिक पश्चिम बंगाल के थे। एन शशि कुमार ने कहा कि यह घटना मेंगलुरु विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछली प्रसंस्करण इकाई श्री उल्का एलएलपी में रविवार शाम करीब सात बजे हुई।