Monday, September 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कर्नाटक में कोरोना पाबंदियों में ढील; 31 जनवरी से हटेगा नाइट कर्फ्यू, बेंगलुरु में स्कूल खोलने की इजाजत

बेंगलुरु

कर्नाटक सरकार ने राज्य भर में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने का ऐलान किया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू 31 जनवरी से हटा लिया जाएगा। वहीं, राजधानी बेंगलुरु के सभी स्कूलों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की इजाजत होगी।

साथ ही सिनेमा हॉल को छोड़कर होटल, बार और पब में 50% ऑक्यूपेंसी की अनुमति दी गई है। आउटडोर शादियों में 300 लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत होगी, जबकि 200 सदस्यों को इनडोर शादियों में आने दिया जाएगा। महाराष्ट्र, गोवा, केरल से राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना होगा।