Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कश्मीर में आतंकियों का खात्मा करने के लिए नई रणनीति: जनवरी में अब तक 14 आतंकी ढेर, इनमें छह दहशतगर्द पाकिस्तानी

श्रीनगर 

कश्मीर घाटी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नई रणनीति बनाकर विदेशी आतंकियों का सफाया तेज कर दिया है। इस रणनीति के तहत तकनीक के साथ मानवीय स्त्रोत का सहारा लिया जा रहा है। रणनीति कारगर साबित हो रही है। इस वर्ष जनवरी के पहले दो हफ्तों में ही 14 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है, जिनमें बाबर भाई और हमजा भाई समेत कुल 6 पाकिस्तानी आतंकी थे। इसके अलावा ओजीडब्ल्यू नेटवर्क की कमर तोड़ने में भी मदद मिल रही है। इस महीने में ही करीब एक दर्जन ओजीडब्ल्यू को घाटी में गिरफ्तार किया गया है।

घाटी में सक्रिय विदेशी आतंकी बड़ी चुनौतीसुरक्षाबलों के लिए घाटी में सक्रिय विदेशी आतंकी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। यह आतंकी उच्च प्रशिक्षित होते हैं और कश्मीरी युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करवाने की फिराक में रहते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि विदेशी आतंकी स्थानीय कश्मीरी युवाओं को आतंकी गुटों में शामिल करने के लिए घाटी में प्रशिक्षण शिविर चलाते हैं।