Friday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

काँच के कमरे में बैठे हैं मुख्यमंत्री गहलोत

  • कटारिया ने कहा : मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद गिर जाएगी सरकार
    उदयपुर (सीमा सन्देश)।
    राजस्थान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली काँग्रेस सरकार पर बड़ा वार किया है। कटारिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री गहलोत नौ महीने से काँच के कमरे में बैठे हैं। वहां से रोज कोरोना-कोरोना करते रहते हैं, जबकि कोरोना पर अंकुश लगाने का काम तो केन्द्र सरकार ने किया है। ज्ञातव्य है कि कोरोना का लॉकडाउन लागू होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या तो वीसी पर ही बैठकें कर रहे हैं और उच्चस्तरीय बैठकें भी मुख्यमंत्री निवास पर ही हो रही हैं। मुख्यमंत्री के बैठने के स्थान पर मेज पर शीशा लगाकर अधिकारियों व अन्य लोगों से सोशल डिस्टेंस की व्यवस्था की गई है। कटारिया ने अपने बयान में कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की आपसी लड़ाई और झगड़े देखकर यही लगता है कि सरकार लंबे वक्त तक नहीं चलेगी।
    कटारिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने हुए 2 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन, विकास के नाम पर अब तक सीमेंट का एक कट्टा तक नहीं खुला। ऐसे में विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा के विधायक सरकार की कार्यशैली का विरोध करेंगे, ताकि प्रदेश में विकास कार्य शुरू हो सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार के नुमाइंदे तो बस ट्रांसफर उद्योग में व्यस्त हैं। कटारिया ने भाजपा की गुटबाजी को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सब एकमत हैं, साथ ही यह भी कहा कि भाजपा में 2023 में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। भाजपा का संसदीय बोर्ड ही मुख्यमंत्री तय करेगा। ज्ञातव्य है कि गत दिवस हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया भी शामिल नहीं हुए थे। उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब उन्होंने बयान देकर एक तरह से अपनी अनुपस्थिति से ध्यान हटाने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *