Friday, April 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

नोहर वासियों के लिए खुशखबरी, उपमुख्यमंत्री ने की बस स्टैंड की घोषणा

नोहर वासियों के लिए खुशखबरी, उपमुख्यमंत्री ने की बस स्टैंड की घोषणा

What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर, सीमा संदेश। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना राज्य सरकार का ध्येय है और हनुमानगढ़ के नोहर में बस स्टैंड निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।डॉ. बैरवा प्रश्नकाल में विधायक अमित चाचान के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इसका कृषि विपणन बोर्ड द्वारा शीघ्र ही निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गत सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न स्थानों पर बस डिपो बनाए जाने की घोषणाएं की गयी, लेकिन संचालन नहीं किया गया वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने केकड़ी बस डिपो की घोषणा कर संचालन भी कर दिया गया है।इससे पहले श्री चाचान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि बजट 2023-24 की घोषणा में नो...

चित्तौड़गढ़ में अज्ञात महिला का मिला शव, चंदेरिया थाना क्षेत्र की घटना

What's Hot, टॉप न्यूज़
चित्तौड़गढ़, सीमा संदेश। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में सिरोडी गांव के पास संगमरमर के मलबे में दबा एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मान्दला में सिरोडी जाने वाले रास्ते के पास संगमरमर का मलबा डालने के स्थान पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची एवं शव की शिनाख्त करने के प्रयास किये लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर शव को जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया।प्रारंभिक जांच में शव काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर जांच दलों ने बारीकी से निरीक्षण किया।आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।...
साध्वी प्रेम बाईसा का अंतिम संस्कार संपन्न, कई सवालों की जांच में जुटी पुलिस

साध्वी प्रेम बाईसा का अंतिम संस्कार संपन्न, कई सवालों की जांच में जुटी पुलिस

What's Hot, टॉप न्यूज़
बालोतरा, सीमा संदेश। राजस्थान में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की विवादित मौत के बाद शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बालोतरा जिले के परेऊ में अंतिम संस्कार कर दिया गया।दोपहर में संत परंपरा के अनुसार गांव में उनके आश्रम शिव शक्ति धाम में समाधि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सांधु संत और अनुयायियों ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया। इससे पहले गांव में उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आये। गुरुवार देर शाम साध्वी का पार्थिव शरीर जोधपुर से परेऊ लाया गया।उल्लेखनीय है कि प्रेम बाईसा को बुधवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन साध्वी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद उसकी मौत पर सवाल उठने लगे।जोधपुर की सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के अनुसार साध्वी के परिजनों ने उनकी तबीयत खराब होने के बारे में बताया कि एक कंपाउडर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया था जिस...
भरतपुर के डीग में कोहरे के कारण पानी के गड्डे में गिरी कार, तीन घायल

भरतपुर के डीग में कोहरे के कारण पानी के गड्डे में गिरी कार, तीन घायल

टॉप न्यूज़, What's Hot
भरतपुर, 30 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के डीग जिले में गुरुवार को घने कोहरे के कारण एक कार के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कुछ लोग कार से मथुरा से अलवर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गोवर्धन मार्ग पर देर रात करीब दो बजे अत्यधिक कोहरे के कारण कार चालक को सड़क किनारे पानी से भरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे कार उसमें जा गिरी।पुलिस ने बताया कि इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया।...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी को अर्पित किये श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी को अर्पित किये श्रद्धासुमन

What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर, सीमा संदेश। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री शर्मा ने इस अवसर पर शासन सचिवालय पहुंचकर वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो, श्री राम जय राम’ जैसे गांधी जी के प्रिय भजनों का श्रवण किया।इस दौरान पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्प...
अपने ही स्कूल की बस से गई छह साल की बालिका की जान

अपने ही स्कूल की बस से गई छह साल की बालिका की जान

What's Hot, टॉप न्यूज़
अलवर, सीमा संदेश। राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से उसी स्कूल की बालिका की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बामनीखेड़ा गांव में राखी (छह) पुत्री दीपचंद रामगढ़ के एक निजी विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा थी। वह रोज अपने भाई तन्नू और गांव के अन्य बच्चों के साथ स्कूल बस से आती-जाती थी। गुरुवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गांव के अम्बेडकर भवन के सामने बच्चे बस से उतर रहे थे कि उसका आठ वर्षीय भाई तन्नू आगे बढ़ गया और छह वर्षीय मासूम राखी बस के पीछे खड़ी रह गयी। तभी बस चालक ने बस को पीछे की ओर किया। इससे राखी सीधे बस के पिछले पहिए के नीचे आ गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव रामगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी विजेन...
जुआ खेलते 30 जुआरी गिरफ्तार, साढ़े 12 लाख रुपए से अधिक की जुआ रकम बरामद

जुआ खेलते 30 जुआरी गिरफ्तार, साढ़े 12 लाख रुपए से अधिक की जुआ रकम बरामद

हनुमानगढ़, टॉप न्यूज़
नौ वाहन किए जब्त, भादरा पुलिस ने स्पेशल टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को दिया अंजामभादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। थाना पुलिस ने मंगलवार रात्रि को स्पेशल टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से साढ़े 12 लाख रुपए से अधिक की जुआ रकम बरामद करने के साथ नौ वाहन भी सीज किए। पकड़े गए अधिकतर जुआरी हरियाणा व पंजाब राज्य के हैं। जानकारी के अनुसार अवैध धंधों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की निरंतरता में भादरा पुलिस थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई वीरचंद के नेतृत्व में टीम मंगलवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रोही कलाना में सुन्दरपाल पुत्र जैलाराम जाट की ढाणी में कई लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने सुन्दरपाल की ढाणी में दबिश देकर जुआ खेल रहे 30 व्यक्...
भारतीय स्टेट बैंक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, करोड़ों ग्राहक होंगे मालामाल

भारतीय स्टेट बैंक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, करोड़ों ग्राहक होंगे मालामाल

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
जयपुर. भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने नए साल से पहले अपने ग्राहकों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। भारतीय स्टेट बैंक ने 27 दिसंबर से 2 करोड़ रुपए से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इससे करोड़ों लोगों को फायदा होने जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक अब अपने ग्राहकों को हर स्कीम में जबरदस्त रिटर्न आफर कर रहा है।भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बैंक ने नई ब्याज दरें घोषित कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को विशेष ब्याज दे रहा है। आइए हम आपको बताते है कि किसे कितना ब्याज अब मिलने जा रहा है। इसका आपकी जेब पर कितना फर्क पड़ने जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक साढ़े सात फीसदी तक ब्याज दे रहा है। यह भारतीय स्टेट बैंक की सबसे अधिकतम ब्याज दर है।...
सस्ती दाल और सस्ते आटे के बाद अब सस्ते चावल भी बेचेगी सरकार, दाम होगा…

सस्ती दाल और सस्ते आटे के बाद अब सस्ते चावल भी बेचेगी सरकार, दाम होगा…

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
नई दिल्ली. इस समय चावल-दाल की कीमत कुछ ज्यादा ही है। इससे आम आदमी परेशान नहीं हो, इसके लिए सरकार ने कई कदम उठा लिए हैं या उठाने की घोषणा की है। पहले तो सरकार ने देश के करीब 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देने की योजना को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया। अब भारत ब्रांड के तहत सस्ते चावल बेचने की तैयारी है। इससे पहले सरकार भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल और सस्ते आटे भी बेचने की शुरूआत कर चुकी है। यूं तो अभी भारत ब्रांड चावल की कीमत तय नहीं हुई है, लेकिन बताया जाता है कि इसका दाम 25 रुपये किलो हो सकता है। इसे सरकारी दुकानों से बेचने की तैयारी है।25 रुपये प्रति किलो चावलकेंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मध्यमवर्गीय को महंगे चावल से राहत दिलाने के लिए भारत ब्रांड चावल बेचने की तैयारी है। इसी तरह से पहले से भारत ब्रांड दाल और आटे की बिक्री की जा रही है। भारत ब्रांड चावल ...
बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नेपियर (वार्ता). गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को उसके घर में टी-20 मुकाबले में मात दी है।135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलादेश की टीम ने सलामी बल्लेबाज लिटन दास के नाबाद 42 रनों की पारी की बदौलत 18.4 ओवरों में पांच विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बंगलादेश की ओर से रॉनी तालुकदार ने 10 रन, कप्तान नजमुल शान्तो 19 रन, सौम्य सरकार 22 रन, मो. तौहीद हृदोय 19 रन और अफिफ हुसैन ध्रुबो एक रन बनाकर आउट हुये। महेदी हसन 19 रन बनाकर नाबाद रहे।न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी, ऐडम मिल्न, जिमी नीशम, बेन सीयर्स और मिचेल सैंटनर को एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।इससे पहले आज यहां मैक्लीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले बंगलादेश...