नई दिल्ली
कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव रोचक होता जा रहा है। अब तक अशोक गहलोत और शशि थरूर के ही चुनाव में उतरने की चर्चाएं थीं, लेकिन दिग्विजय सिंह ने अपने नाम का जिक्र कर ट्विस्ट ला दिया है। कॉमेडी के बेताज बादशाह राजू श्रीवास्तव का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राजू की मौत से उनके परिवार के साथ-साथ फैंस भी सदमे में हैं। कांग्रेस की यात्रा में जारी किए गए स्वतंत्रता सेनानियों के पोस्टर में वीर सावरकर की फोटो भी अंकित है। जिसने ट्विस्ट ला दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नया ट्विस्ट, दिग्विजय सिंह ने भी दिए मुकाबले में उतरने के संकेत
कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव रोचक होता जा रहा है। अब तक अशोक गहलोत और शशि थरूर के ही चुनाव में उतरने की चर्चाएं थीं, लेकिन दिग्विजय सिंह ने अपने नाम का जिक्र कर ट्विस्ट ला दिया है। एनडीटीवी से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप आखिर मेरे नाम को खारिज क्यों कर रहे हैं। उनके इस बयान से कयास लग रहे हैं कि क्या वह भी अध्यक्ष पद के चुनाव में उतर सकते हैं।