मानहानि केस में मिली सज़ा को राहुल गांधी द्वारा सूरत के कोर्ट में चुनौती देने के फैसले पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश बताया है। कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने पर रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नाटक करके न्यायपालिका को डरा-धमका रही है।