Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस विधायक वाजिब अली की रैली में लहराए गए अवैध हथियार, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

भरतपुर।

बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए भरतपुर नगर विधानसभा से विधायक वाजिब अली के परिजनों की दबंगई सामने आई है। विधायक के स्वागत में चाचा आजाद उर्फ अज्जि खान सहित अन्य परिजनों ने जमकर हथियार लहराए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इतना ही नहीं, अवैध हथियार लहराने के वीडियो भी इन लोगों ने अपने फेसबुक पेज पर वायरल किए।

जानकारी के मुताबिक, दरअसल बीते दिनों सीकरी कस्बे में विधायक के समर्थकों ने बजट में विकास कार्यों के लिए आवंटित धन को लेकर विधायक का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था।
इस कार्यक्रम में विधायक को हाथी पर बैठाकर कस्बे में रैली निकाली गई थी। उसी दौरान रैली में विधायक के परिजनों ने हथियार लहराए और फायरिंग की। विधायक के चाचा आजाद खान ने हथियार लहराते हुए अपना वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया है।