झांसी. उत्तर प्रदेश के कुमार कार्तिकेय का IPL में फिर से स्पिन का जादू देखने काे मिलेगा। IPL-2023 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी हुई है। इसमें मुंबई इंडियन ने कुमार कार्तिकेय को टीम का हिस्सा बनाया है। पिछले IPL में उनको खरीदा नहीं गया था। बीच IPL में अरशद खान के चोटिल होने से उनको टीम में जगह मिली।
तब उन्होंने पहले ही मैच में किफायती गेंदबाजी की और अपनी टीम को पहली जीत दिलाई थी। IPL के 4 मैच में 5 विकेट लिए थे। वे लेफ्ट आर्म्स स्पिन गेंदबाज हैं। उनके पिता श्याम नाथ सिंह यूपी पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। वह फिलहाल झांसी में पोस्टेड हैं। दोनों बार कार्तिकेय को बेस प्राइस पर खरीदा गया। यानी इस बार भी उनको 20 लाख रुपए मिलेंगे।
कुमार कार्तिकेय ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि IPL के बाद काफी निखार आया। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ गया। अब अगले IPL में और अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मेरा सपना है कि टीम इंडिया के लिए खेलूं।