Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किरन जॉर्ज का सफर समाप्त, लक्ष्य इस सीजन पहली बार सेमीफाइनल में

नई दिल्ली. लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूनार्मेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस सीजन लक्ष्य ने पहली बार किसी टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है, वहीं एक अन्य भारतीय शटलर किरन जॉर्ज का सफर अंतिम आठ में ही थम गया।
लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के लियोंग जुन हाओ को सीधे गेमों में 21-19, 21-11 से हराया। वहीं किरन को फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के हाथों 16-21, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। अब लक्ष्य का सामना सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन के लु गुआंग जु और थाईलैंड के दूसरे वरीय कुनलावुत वितिदसर्ण के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
बता दें कि किरण जॉर्ज ने बुधवार को थाईलैंड ओपन बैडमिंटन के राउंड आॅफ 32 मुकाबले में विश्व नंबर 9 चीन के शी यू की को सीधे गेम में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। जॉर्ज ने 2018 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता को 21-18, 22-20 से हराया था।