Friday, October 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे सामने शबाना और मेरी शादी को लेकर बातें बना सकें: मनोज बाजपेयी

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि (पत्नी) शबाना से अंतरधर्म विवाह पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा, “कभी कोई बातें बनी भी होंगी तो मेरे कानों तक नहीं आईं…उनमें इतनी हिम्मत नहीं कि वे मेरे सामने ऐसी बातें कहें।” उन्होंने आगे कहा, “दोस्त अगर गलत बात करते तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं करता…वे मेरा गुस्सा जानते हैं।”