मुंबई
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के चुनाव की वजह से सियासी पारा काफी गर्म दिख रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स का राजनीति से तगड़ा कनेक्शन रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। कुछ ने जहां सफल पारी खेली तो वहीं कुछ की पारी फ्लॉप रही। इन सितारों की लिस्ट में बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का भी नाम शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं उस किस्से के बारे में जब अमिताभ बच्चन को चुनाव में वोट्स के साथ ही साथ महिला वोटर्स ने बैलेट पेपर पर मुहर की जगह लिपिस्टिक का ठप्पा लगा दिया था।