Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किस प्रूफ लिपस्टिक लगाने की ट्रिक, जानें कमाल के ब्यूटी हैक्स

नई दिल्ली

कभी-कभी स्टाइलिश दिखने के लिए मिनी ब्यूटी टिप्स ही काफी होते हैं, इससे न सिर्फ आपका पार्लर जाने का टाइम भी बच जाता है बल्कि आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कमाल के ब्यूटी टिप्स

ब्राइट लिप 
लिपस्टिक का शेड आपके लिप्स पर इतना खिल कर नहीं आ रहा है? ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपके लिप्स शायद ज़्यादा पिगमेंटेड नहीं हों, तो ब्राइट लिपस्टिक पाने के लिए लिप्स पर फ़ाउंडेशन या अच्छा कंसीलर लगा लें और फिर अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगाएं। 


सूखे मस्कारे को कैसे ठीक करें
कई मस्कारे बहुत जल्दी सूख जाते है। अपने मस्कारे में जान डालने के लिए लेंस सॉल्यूशन की कुछ बूंदे डाल दें और उसे अच्छे से शेक करे।

किस प्रूफ लिपस्टिक 
आप अगर ऐसी लिपस्टिक चाहते हो, जो खाना खाने के बाद भी न उतरे, तो लिपस्टिक लगाने के बाद मुंह को हल्का सा खोल के उसके ऊपर टिशू पेपर रख दें और फिर ब्रश की मदद से टिशू पर पाउडर डस्ट करें। यह ट्रिक लिपस्टिक को लंबे समय तक स्टे कराकर रखती है।