नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता या डीए में अभी किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया है। सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर का एक लेटर सोशल मीडिया पर तैर रहा है। इस लेटर में बताया गया है कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है।