Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केजरीवाल घर उपद्रव मामला : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली 

दिल्ली पुलिस ने 30 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर तोड़फोड़ के मामले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तेजस्वी सूर्या बहुत जल्द जांच में शामिल होंगे। 

दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पिछले महीने केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ की थी और फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” पर सीएम की टिप्पणियों के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ गए थे। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, ”भाजपा सांसद और युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने 30 मार्च को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, वह बहुत जल्द जांच में शामिल होंगे।”