तिरुवनंतपुरम
केरल में एझावा हिंदू समुदाय के बड़े नेता वेल्लापल्ली नटेसन ने कहा है कि कक्षाओं में लड़कों और लड़कियों का साथ में बैठना भारतीय संस्कृति कि खिलाफ है और इससे कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। बता दें कि केरल की एलडीएफ सरकार ने जेंडर न्यूट्रल पॉलिसी के तहत छात्र और छात्राओं के यूनिफॉर्म एक जैसे करने का फैसला किया है। यह फैसला उन स्कूलों में लागू होगा जहां लड़के और लड़कियां साथ में पढ़ती हैं।