Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी, बताया ये 3 टीमें हैं IPL 2022 जीतने की सबसे बड़ी दावेदार

नई दिल्ली

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने उन तीन टीमों का नाम लिया है, जो आईपीएल 2022 की विजेता हो सकती हैं। इंग्लिश क्रिकेटर की ये भविष्यवाणी आईपीएल के इस सीजन के लगभग 60 फीसदी मैचों के खत्म होने के बाद आई है। उन्होंने अपनी तीन पसंदीदा टीमों को चुना है, जबकि उनका मानना है कि गुजरात टाइटन्स को रोकना सबसे ज्यादा कठिन है। 

गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल में डेब्यू किया है और टीम एक दिग्गज टीम की तरह खेल रही है। 8 में से 7 मैचों में गुजरात को जीत मिली है और टीम अंकतालिका में शीर्ष पर है। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं, जबकि चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद विराजमान हैं। पीटरसन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि इस समय गुजरात टाइटन्स एक ऐसी टीम है, जिसे रोकना मुश्किल है।  

उनका कहना है, “वे लगातार मैच जीतने के तरीके खोज रहे हैं, चाहे वह मैचों में अच्छी, मध्यम या बुरी स्थिति से ही क्यों न गुजर रहे हों। जब आप में वह जीतने की मानसिकता हो तो उसे तोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब मैंने पहली बार उनकी टीम को देखा तो मैंने उन्हें तालिका में शीर्ष पर नहीं देखा, लेकिन वे अब एक रोल पर हैं। यह मुझे राजस्थान रॉयल्स की याद दिलाता है जब उन्होंने 2008 में शेन वार्न के नेतृत्व में खिताब जीता था, वो कागज पर सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं थी, लेकिन हर कोई जानता था कि वे क्या कर रहे हैं।”