Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कैंसर से जूझ रही 37 वर्षीय अभिनेत्री हमसा नंदिनी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हमसा नंदिनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 37 वर्षीय अभिनेत्री इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि कैंसर से जारी अपनी लड़ाई के बावजूद हमसा अपनी बीमारी को काफी सकारात्मकता के साथ स्वीकार कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री की इसी सकारात्मकता की कुछ झलक देखने को मिली। दरअसल अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख साफ पता चलता है कि हमसा इस गंभीर बीमारी में भी पूरे जोश और जुनून के साथ इसका सामना कर रहे हैं

हमसा नंदिनी इन दिनों अपने कीमोथेरेपी सेशन रही हैं। इलाज की वजह से उन्हें बाल्ड होना पड़ा है। इसी क्रम में हा ही में अभिनेत्री के इस बाल्ड लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की गई है। हमसा की इन फोटोज में एक्ट्रेस ने जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भारतीय परिधान को पहन फोटोशूट कराया है। अपने इस नए लुक में भी अभिनेत्री फैंस का दिल जीत रही हैं।