Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कॉमेडियन भारती सिंह ने खुद को बताया इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर

कॉमेडियन भारती सिंह अपने हुनर की बदौलत घर-घर में लोकप्रिय हैं। वह मां बनने जा रही हैं। ऐसी हालत में भी भारती शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने कलर्स चैनल के अपकमिंग शो ‘हुनरबाज देश की शान’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

खुद को बताया पहली प्रेग्नेंट एंकर
कॉमेडियन भारती सिंह ने खुद को इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर बताया है। उन्होंने यह बात अपकमिंग शो के प्रोमो में कही है। भारती और उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया इस शो को होस्ट कर रहे हैं। ‘हुनरबाज देश की शान’ शो कलर्स चैनल पर 22 जनवरी से शुरू होगा।