Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोचिंग देने वाली कंपनी का आ रहा IPO, कमाई का मिलेगा मौका!

नई दिल्ली

प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए कमाई का इंतजार कर रहे हैं तो आपको एक और मौका मिलने वाला है। दरअसल, लर्निंग प्लेटफॉर्म Veranda का IPO लॉन्च होने वाला है। 29 मार्च को लॉन्च हो रहे इस आईपीओ की क्लोजिंग 31 मार्च है। मतलब ये कि रिटेल निवेशक 31 मार्च तक आईपीओ में दांव आजमा सकते हैं। ये पहली बार है जब किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट की भारतीय शेयर बाजार में एंट्री होगी।

कितना है प्राइस बैंड: Veranda लर्निंग ने प्राइस बैंड 130-137 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं, लॉट साइज 100 शेयरों का है। कहने का मतलब ये है कि प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 13,700 रुपये लगाने होंगे।

क्या है कंपनी का प्लान: कंपनी ने पिछले साल नवंबर में बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज दाखिल किया था। इसके मुताबिक इश्यू में 200 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का ताजा ऑफर शामिल है। कंपनी के मुताबिक वह आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल एडुरेका के अधिग्रहण आदि के लिए कर सकती है।