नई दिल्ली
कोरोना वायरस के अब तक कई वैरिएंट मिल चुके हैं। कोरोना के बदलते वैरिएंट के साथ तेजी से लक्षणों में भी बदलाव देखने को मिला। भारत में फैले डेल्टा वैरिएंट के लक्षणों से ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों में काफी फर्क पाया गया। इसके अलावा कोरोना के अधिकतर लक्षण साधारण सर्दी जुकाम से मिलते जुलते हैं। ऐसे में लोग असमंजस में रहते हैं कि उनमें मिल रहे लक्षण कोरोना के हैं या सर्दी बुखार के। संक्रमण के लक्षणों की पहचान न कर पाने के कारण कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। डेल्टा, अल्फा, बीटा, गामा और अब ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों में ऐसे अजीब लक्षण मिल रहे हैं, जिसे जान डॉक्टर पर भी हैरान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर सर्दी-बुखार के सामान्य लक्षणों के साथ ही अजीब लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराने की जरूरत है। कोरोना के अलग-अलग लक्षण मिलने पर कई रिसर्च हो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अलग अलग तरह के कोरोना के लक्षणों को लेकर जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में कोरोना की चेन को तोड़ने और समय पर लक्षण की पहचान कर जांच कराने के लिए सभी को कोरोना वायरस के आधिकारिक सभी लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए।
कोरोना वायरस के कुल कितने लक्षण हैं?
कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (CDC) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने आधिकारिक कोविड लक्षणों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक तीनों संगठनों से कोरोनावायरस के कुल 32 लक्षण बताएं हैं। इन 32 लक्षणों को कम से अधिक गंभीर की श्रेणी में रखा गया है। कोरोना के तीन लक्षण काफी गंभीर हैं। जानिए डब्ल्यूएचओ, सीडीसी और एनएचएस के मुताबिक कोरोना वायरस के लक्षण।