Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना में सरकार की लापरवाही से 40 लाख भारतीयों की हुई मौत; फर्ज निभाईए मोदी जी-मुआवजा दीजिए: राहुल गांधी

नई दिल्ली

कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि सरकार की लापरवाही के चलते कोरोना वायरस महामारी के दौरान 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। साथ ही उन्होंने सभी मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की एक बार फिर से मांग की। राहुल ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दावा किया गया है कि भारत दुनियाभर में कोविड से हुई मौत के आंकड़े सार्वजनिक करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रयासों में बाधा डाल रहा है।