Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोविड स्वास्थ्य सहायकों के शोषण की स्थिति

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    नर्सेज ग्रेड 2 कैडर में शामिल करने सहित तीन सूत्री मांगों के संबंध में कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (सीएचए) के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में कोविड स्वास्थ्य सहायक अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड टीकाकरण, घर-घर सर्वे, दवा वितरण व सैंपलिंग कार्य कर रहे हैं। लेकिन कोई कैडर न होने के कारण कोविड स्वास्थ्य सहायकों से महीने के 30 दिन व दिन में 12-14 घंटे काम करवाया जा रहा है। कोई कार्यदायरा भी निर्धारित नहीं है। इससे कोविड स्वास्थ्य सहायकों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कोविड स्वास्थ्य सहायकों के लिए शोषण की स्थिति पैदा हो चुकी है। ज्ञापन में बताया गया कि कोविड स्वास्थ्य सहायकों की नियुक्ति नर्सिंग की डिग्री व डिप्लोमा लेकर अंक प्रतिशत की मैरिट के आधार पर की गई थी। इसलिए उन्हें कोविड स्वास्थ्य सहायक का नाम देकर नर्सिंग कैडर से वांछित न किया जाए। ज्ञापन में कोविड स्वास्थ्य सहायकों को नर्सेज ग्रेड 2 कैडर में शामिल करने के अलावा सम्मानजनक वेतन 26500 रुपए देने तथा सीएल, पीएल व अन्य अवकाश को लेकर स्पष्ट मार्गदर्शन करने की मांग की गई। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रवि चावला, सुखजीत अटवाल, रामकुमार, तरसेम सिंह, राखी, ध्रूव आदि मौजूद थे।