नई दिल्ली
रविंद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। यह चोट इतनी गंभीर थी कि मिल्ने को इसका खामियाजा टूर्नामेंट से बाहर होकर उठाना पड़ा। मिल्ने के रिप्लेसमेंट के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमें में श्रीलंका के 19 साल के मथीशा पथिराना को अपनी टीम में शामिल किया है। मथीशा पथिराना को उनके एक्शन की वजह से ‘जूनियर मलिंगा’ के नाम से भी जाना जाता है और इस खिलाड़ी पर महेंद्र सिंह धोनी की नजरें कई सालों से थी।