Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या फाइनल में टॉस बनेगा बॉस? महामुकाबले से पहले बाबर आजम और दासुन शनाका ने बताई मन की बात

नई दिल्ली

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फैंस बड़ी संख्या में अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहेंगे। यूएई में अन्य मुकाबलों की तरह फाइलन में भी टॉस की बड़ी भूमिका रहने वाली है। क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी और स्टेडियम के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डाले तो टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। 

फाइनल से पहले दोनों टीमों के कप्तान ने टॉस को लेकर अपना पक्ष रखा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का कहना है कि उनकी टीम एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारती है, तो भी पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। हालांकि बाबर आजम टॉस लेकर थोड़ी परेशानी में दिखे और उनका मानना है कि टॉस काफी मैटर करेगा। 

जैसे-जैसे टीमें महाद्वीपीय टूर्नामेंट में प्रदर्शन के लिए तैयार होती हैं, श्रीलंका अपनी 2014 की वीरता को दोहराने का लक्ष्य बना रहा है जब उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में पाकिस्तान को हराया था। दूसरी ओर, पाकिस्तान एक दशक से चले आ रहे एशिया कप के सूखे को खत्म करना चाहता है।

श्रीलंका की टीम 2014 में वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी, जहां उन्होंने पाकिस्तान को हराया था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम अपने एक दशक लंबे खिताब के सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगी।