नई दिल्ली
आईपीएल 2022 का 41वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए अभी तक ये सीजन अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली 7 में से तीन मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों में इतनी ही जीत के साथ 8वें पायदान पर है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर यहां पहुंची है। इस सीजन दिल्ली और कोलकाता की टीमें दूसरी बार एक दूसरे के सामने होगी, पिछली बार डीसी ने केकेआर को 44 रनों से धूल चटाई थी। उस मैच के हीरो कुलदीप यादव रहे थे। बात दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो कोलकाता 16-13 से दिल्ली से आगे चल रही है। आइए इस अहम मुकाबले से पहलो दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित प्लेइंग इलेवन)
एरोन फिंच और पैट कमिंस पिछले मुकाबले में चोटिल (निगल इंजरी) होने की वजह से नहीं खेले थे। केकेआर के लिए ओपनिंग सैम बिलिंग्स के साथ सुनील नरेन ने की थी, मगर यह दोनों बल्लेबाज छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे थे। ऐसे में अगर फिंच फिट हैं तो दिल्ली के खिलाफ कोलकाता उन्हें मौका दे सकती है और साथ ही वेंकटेश अय्यर को ऊपर खिला सकती है। वहीं साउदी ने पिछले मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी तो कमिंस की वापसी थोड़ी मुश्किल हैं।