मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने खुद के लिए कुछ समय निकालने और वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण यह फैसला किया। कोहली ने पहले कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के कप्तान के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद उन्होंने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने की भी घोषणा कर दी थी।
इसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और फिर उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बारे में ‘द आरसीबी पॉडकॉस्ट’ पर कहा, ‘मैं उन लोगों में शामिल नहीं हूं जो चीजों को पकड़े रखना चाहते हैं। यहां तक कि अगर मुझे पता है कि मैं बहुत कुछ कर सकता हूं, लेकिन अगर मैं प्रोसेस का मजा नहीं ले रहा हूं तो फिर मैं वह काम नहीं करूंगा।’