Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खाटू धाम में राधा अष्टमी उत्सव आज

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश न्यूज)। सिद्ध धाम खाटू श्याम धाम मंदिर में सुदामा नगर में 4 सितम्बर रविवार को राधा अष्टमी महापर्व उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मंदिर के मुख्य सेवादार सन्दीप शेरेवाला ने ताया कि उत्सव की शुरुआत प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक राधा के रसिकों द्वारा राधा रानी के भजनों के कार्यक्रम में रहेगी। सम्भवत: गंगानगर शहर में पहली बार इतना भव्य आयोजन राधा अष्टमी के पावन पर्व पर होगा। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक श्याम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। मुख्य संयोजक हनी बवेजा, संजय मित्तल, केके शर्मा होंगे। विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी होगा। श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया जाएगा।