Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गड्ढ़े में भरा बारिश का पानी, डूबने से भाई-बहन की मौत

बागडोला गांव में हुआ हादसा, बिपरजॉय के चलते गड्ढ़े में भरा था पानी
कुंवारिया.
निकटवर्ती बागडोला गांव में पानी में डूबने से दो मासूमों की हुई मृत्यु हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला इसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारों के अननुसार बागडोला गांव के निकट मृतक के घर के पीछे पिछवाड़े चट्टानों को तोड़कर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा था। गत दिनों बिपरजॉय तूफान के तहत हुई बारिश के कारण चट्टानों को तोडऩे के कारण गड्डा हो गया था। उसमें पानी भर गया। इसमें करीब पांच फीट पानी बताया जा रहा है। गांव के त्रिषाद्ध पालीवाल (9) और धु्रव पालीवाल (6) घर के पास खेलते हुए गड्ढ़े में गिर गए। इसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। कुछ देर बाद परिजनों को बच्चों के गड्ढ़े में गिरने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला । मृतक दोनों बच्चे सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पहुंचे। उल्लेखनीय है कि बिपरजॉय तूफान के चलते हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर बारिश का पानी भर गया है।