Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांव जसाना में चल रहा धरना 35वें दिन समाप्त

  • फरवरी-मार्च में पर्याप्त पानी देने के आश्वासन पर बनी सहमति
    नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    क्षेत्र के गांव जसाना में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में नोहर फीडर में चार सीपी हेड पर 332 क्यूसेक पानी सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना गुरूवार 35 वें दिन किसानों व सिंचाई विभाग के मध्य हुई वार्ता से समाप्त कर दिया गया। एसई बजरंगलाल, एईइन मुकेश सिहाग, फेफाना पुलिस चौकी प्रभारी इन्द्राज सिंह के साथ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामकुमार सहारण, पंस सदस्य रमेश बेनिवाल, मोहनलाल सुथार, बोहड़ सिंह, गुरमेल बराड़, भूप सिंह मूंड, भूप सहारण सहित किसानों के साथ ढाई घंटे चली वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में हो रही पानी चोरी रोकने के लिए दो राज्यों की संयुक्त टीम गठित करने,चार सीपी हेड पर चल रहा अवैध मोघा बरवाली नहर में शिफ्ट करने, मल्लेका माइनर का सीधा साइफन बरवाली लगाने की तीनों मांगें हरियाणा राज्य से जुड़ी हैं इसलिए विभाग चीफ से सरकार के मार्फत हरियाणा सरकार को पत्र भिजवाया जाएगा। हरियाणा क्षेत्र में नोहर की मरम्त करवाने का वहां के विभाग से एस्टीमेंट मंगवाया गया हैं। एस्टीमेंट आने के बाद जल्द बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। और चार सीपी हेड पर अप्रैल में नए रेगुलेशन ठेके में अनुबंध पर कर्मचारी रखा जाएगा। जो पानी की रिपोर्ट विभाग को करेगा। नहर को क्षति पहुंचा रहे पेड़ों को सिंचाई विभाग व वन विभाग किसानों की मौजूदगी में चिन्हित कर कटवाने का टैंडर व 3 मुरब्बा तक खाला पुन:निर्माण मनरेगा में करवाने की शीघ्र एनओसी जारी करेगा। फरवरी व मार्च माह में शेयर के अनुसार 200 पानी दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों ने एसई को बताया कि सीपी पांच पिछे से कम होने वाला पानी नोहर फीडर अकेली से कम किया जाता हैं। जिससें हर सप्ताह में नहरें पिटती हैं। एसई ने सीपी पांच पर उपलब्ध पानी में से अनुपात में नोहर फीडर के हिस्सें से कटौती करने देने का आश्वासन दिया।