Thursday, July 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गिरते बाजार में रॉकेट बना यह शेयर, 7 रुपये से बढ़कर 56 पर पहुंचा स्टॉक, निवेशकों के 1 लाख बने 7.84 लाख

नई दिल्ली

शेयर बाजार में इन दिनों भारी उथल-पुथल है, इसके बावजूद पिछले एक महीने में कुछ शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। टाइन एग्रो (Tine Agro) के शेयर उनमें से एक हैं। टेक्सटाइल स्टॉक 2022 में मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में से एक है। साल-दर-तारीख (YTD) समय में यह मल्टीबैगर स्टॉक ₹7.14 के स्तर से बढ़कर ₹56.05 के स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने 685.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

खास बात तो यह है इस मल्टीबैगर टेक्सटाइल स्टॉक (Multibagger textile stock) ने आज शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है। टाइन एग्रो के शेयर की कीमत आज 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट पर पहुंच गई है और बीएसई पर अपने ऑल टाइम हाई 56.05 रुपये पर पहुंच गई है।