Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुर इतिहास का किया बखान

  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित रात्रिकालीन दीवान सजाए
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा गुरुनानकसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित रात्रिकालीन दीवान सजाए गए। इसके तहत श्री सुखमणि साहिब के पाठ, रहरास साहिब के उपरांत कथावाचक, कीर्तनी जत्था गुरप्रीत सिंह जैतसर वालों ने गुरबाणी, गुर इतिहास श्रवण करवाया। कीर्तन के पश्चात हैड ग्रंथी जोगिन्द्र सिंह की ओर से शहर की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की गई। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार अध्यक्ष बलकरण सिंह ने बताया कि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर रात्रि को खुले दीवान सजाए गए। भारी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंची। कथावाचक गुरप्रीत सिंह जैतसर वालों ने गुरु इतिहास का बखान किया। इस दौरान धर्म प्रचार कमेटी की ओर से सभी गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों के समक्ष मांग रखी गई कि जिले में एक गुरु इतिहास का स्कूल होना चाहिए। उसमें बच्चों को गतका, गुरमुखी, पंजाबी, पंजाबी इतिहास के बारे में बताया जाए व सिखाया जाए। क्योंकि आज की पीढ़ी गुरु के इतिहास को भूलती जा रही है, उसके लिए सभी को आगे आकर जिले में एक स्कूल का निर्माण गुरुद्वारा साहिब में करना चाहिए। प्रबंध कमेटी सचिव कमलजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब प्रेमनगर में सभी धर्मांे के नागरिकों के लिए नि:शुल्क पंजाबी सिखाने की क्लास चलाई जा रही है। जो भी इच्छुक नागरिक पंजाबी (गुरमुखी) सीखना चाहे वह शाम 4.30 बजे से गुरुघर आकर सीख सकता है। पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। पंजाबी के अध्यापक की व्यवस्था की गई है। जसविंद्र सिंह पटवारी व जशनदीप कौर की ओर से पंजाबी सिखाई जा रही है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के उपप्रधान अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष भजनसिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।