नई दिल्ली
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को हिट मशीन कहा जाता है। पिछले कुछ समय से अक्षय जिस भी फिल्म को हाथ लगा रहे हैं वह बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा रही है। आज उनकी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर (Bachchhan Paandey Trailer) रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही लोग मिला-जुला रिस्पॉन्स दे रहे थे। अब ट्रेलर सामने आने के बाद कई बातें साफ हो चुकी हैं। फिल्म में कृति सेनन, जैकलिन फर्नांडिस, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अरशद वारसी और प्रतीक बब्बर ने अहम भूमिका अदा की है। कुछ प्वॉइंट्स में जानते हैं कि बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाने में कामयाब रहेगी या नहीं?