Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम जीशान कादरी पर FIR दर्ज

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के एक्टर और स्क्रीनराइटर जीशान कादरी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल जीशान के खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। जीशान पर शालिनी चौधरी नाम की एक महिला ने 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शालिनी का आरोप है कि जीशान ने धोखे से उनकी कार चोरी की और फिर उसे बेच दिया।